करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

वचन किसे कहते हैं? वचन की परिभाषा, अर्थ एवं वचन के भेद

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है अर्थात जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु के एक या एक से अधिक होने का पता चलता है, उसे वचन कहते हैं। लडकी खेलती है। लडकियाँ खेलती हैं। फ्रिज में सब्जियाँ रखी हैं।

वचन किसे कहते हैं?

संज्ञा के जिस रुप से संख्या का बोध होता हो उसे वचन (Vachan) कहते हैं। वचन का प्रयोग संख्या का बोध करवाने के लिए किया जाता है। मूल भाषा संस्कृत भाषा में तीन वचन (Vachan) होते हैं, लेकिन हिंदी व्याकरण में वचन दो ही होते हैं। संस्कृत भाषा का तीसरा वचन द्विवचन हिंदी में प्रयुक्त नहीं होता है। वचन का प्रभाव संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया पर पड़ता है।

वचन का मूल अर्थ है- ‘कहना’ या ‘बताना’। व्याकरण में यह संज्ञा या सर्वनाम की संख्या बताने का कार्य करता है।

निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दीजिए

  1. बच्चा सो रहा है।
  2. यहाँ काला पैन है।
  3. बच्चे सो रहे हैं।
  4. यहाँ काले पैन हैं।

यहाँ पहले वाक्य और तीसरे वाक्य में बच्चा और पैन का अर्थ एक से है तथा दूसरे और चौथे वाक्य में बच्चे और पेन अधिक होने का संकेत है। इस प्रकार या तो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या एक होती है अथवा एक से अधिक संख्या का यह रूप ही व्याकरण में ‘वचन’ कहलाता है।

वचन की परिभाषा

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उनके एक या अनेक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। जैसे–लड़का-लड़के, बच्चा-बच्चे, कुर्सी कुर्सियाँ, मैं- हम आदि।

वचन के भेद

वचन के दो भेद होते हैं

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

1. एकवचन (Singular Number ) –

शब्द के जिस रूप से एक वस्तु, प्राणी या पदार्थ का बोध होता है उसे एकवचन कहते हैं। जैसे छात्रों, लड़कियों, कमरों, दुकानों, नदियाँ और पेड़ों आदि।

वचन की पहचान – वचन की पहचान दो प्रकार से की जाती है।

1. संज्ञा या सर्वनाम शब्द के द्वारा

जब वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम अपनी संख्या (एक या एक अधिक) का बोध कराते हैं।

जैसे –

(क) एकवचन

कमरा दिखाओ। कमरा

कुत्ता कूदा है। कुत्ता

मैं जा रहा हूँ। मैं

(ख) बहुवचन

कमरे दिखाओ। कमरे

कुत्ते कूदे हैं। कुत्ते

हम जा रहे हैं। हम

इन वाक्यों में प्रयुक्त संज्ञा और सर्वनाम एक या एक से अधिक प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध करा रहे हैं। अतः (क) वर्ग के संज्ञा और सर्वनाम एकवचन और (ख) वर्ग के बहुवचन हैं।

2. क्रिया के द्वारा

कुछ संज्ञा शब्दों का एकवचन व बहुवचन दोनों में समान रूप रहता है; जैसे चोर, मरीज, तपस्वी, छात्र, साधु आदि। इस स्थिति में उनके वचन की पहचान वाक्य में प्रयुक्त क्रियापदों द्वारा होती है।

जैसे –

चोर भाग गया। चोर भाग गए।
मरीज आया है। मरीज आए हैं।
तपस्वी खड़ा है। तपस्वी खड़े हैं।

दिए गए वाक्यों में (क) वर्ग के वाक्यों की क्रियाएँ कर्ता के एकवचन तथा (ख) वर्ग के वाक्यों की क्रियाएँ कर्ता के बहुवचन होने का बोध करा रही हैं।

वचन संबंधी कुछ विशेष बातें –

1. सामान्यतः एक संख्या के लिए एकवचन तथा एक से अधिक संख्या के लिए बहुवचन शब्द-रूप का प्रयोग किया जाता है, परंतु कभी-कभी एकवचन शब्दों के स्थान पर बहुवचन शब्द-रूपों का प्रयोग किया जाता है।

(i) किसी के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए शब्द के एकवचन के स्थान पर बहुवचन रूप प्रयोग किया जाता है।

(क) मेरे मामाजी वकील हैं।

(ख) पण्डित जी आराम करेंगे।

(ग) राजीव गांधी हमारे प्रधानमंत्री थे।

(II) जिन व्यक्तियों का हम आदर करते हैं, उनके प्रति एकवचन की क्रिया सम्मान नहीं दर्शा पाती है। अत: वहाँ बहुवचन रूप का प्रयोग किया जाता है।

(Iii) कभी-कभी बड़प्पन दिखाने में ‘मैं’ के स्थान पर ‘हम’ का प्रयोग कर दिया जाता है।

जैसे – साधु बोला – हम अकेले ही पदयात्रा करने जाएँगे।

2. जब संज्ञा के साथ जाति, सेना, समूह आदि शब्द प्रयोग होते हैं, तब केवल एकवचन का ही प्रयोग किया जाता है।जैसे –

(क) संपूर्ण मानवजाति कंस से डरती थी।
(ख) वानरसेना ने लंका पर हमला कर दिया।
(ग) मैदान में अपार जनसमूह एकत्र हुआ।

3. पदार्थसूचक शब्दों (दूध, पानी, सोना, चाय, कॉफी आदि) का प्रयोग, एकवचन में होता है।

जैसे –

(क) दध फीका है।
(ख) मैदान में सारा पानी भर गया।
(ग) सोना महँगी धातु है।
(घ) वह तीन प्याले चाय व दो प्याले कॉफी पी गया।जैसे –

4. जनता व भीड़ आदि शब्द एकवचन में प्रयोग किए जाते हैं

(क) जनता जिसके पक्ष में समर्थन देगी, वह जीतेगा।

(ख) भीड़ बस के पीछे दौड़ पड़ी।

5. जातिवाचक शब्द एकवचन में भी बहुवचन का बोध कराते हैं ।

जैसे –

(क) कुत्ता वफादार पशु है।

(ख) नागपुर का सन्तरा मशहूर है।

6. कुछ एकवचन संज्ञा शब्दों के साथ ‘लोग, जन, वर्ग, वृंद, गण’ आदि शब्द जोड़कर उनका प्रयोग बहुवचन में किया जाता हैं।
जैसे –

(क) हम लोग ठीक समय पर आ गए।
(ख) सभी प्रजानन शिक्षा का महत्त्व समझने लगे हैं।
(ग) गुरुजन हमेशा बच्चों का भला सोचते हैं।
(घ) गायकवृंद ने अपने मधुर गीतों से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

7. व्यक्तिवाचक तथा भाववाचक संज्ञाओं का प्रयोग प्रायः एकवचन में होता है।

जैसे –

(क) गाय घास चर रही है।
(ख) ईमानदारी सर्वोत्तम गुण है।

एकवचन से बहुवचन में परिवर्तन संबंधी नियम –

1. आकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंतिम ‘आ’ को ‘ए’ कर दिया जाता है।

एकवचन बहुवचन
गधा गधे
मुर्गा मुर्गे
डिब्बा डिब्बे
लड़का लड़के
कपड़ा कपड़े
कुत्ता कुत्ते

 

FAQs

वचन कैसे पहचाने?

जब किसी एक व्यक्ति के लिए विशेषण शब्द का प्रयोग करते हैं तब वह एकवचन होता है पर जब वही शब्द एक से अधिक व्यक्ति या वस्तुओं के लिए प्रयोग किया जाता है या तुलना किया जाता है तब वह बहुवचन होता है।

वचन क्या है उदाहरण सहित समझाइए?

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है अर्थात जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु के एक या एक से अधिक होने का पता चलता है, उसे वचन कहते हैं। लडकी खेलती है। लडकियाँ खेलती हैं। फ्रिज में सब्जियाँ रखी हैं।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.