करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

छत्तीसगढ़ राज्य गठन

छत्तीसगढ़ राज्य गठन कब हुआ 

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर सन 2000 को हुआ। अभी छत्तीसगढ़ में 28 जिले हैं। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 1,35,198 वर्ग किलोमीटर है ये राज्य पहले दक्षिण कौसल के नाम से जाना जाता था। जिसकी राजधानी श्रीपुर हुआ करती थी। जो अब सिरपुर के नाम से जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम कल्पना पं सुन्दरलाल शर्मा ने की थी. पृथक राज्य के लिए 1956 राजनांदगांव में ‘छत्तीसगढ़ महासभा का आयोजन किया गया.

छत्तीसगढ़ राज्य गठन परिचय

छत्तीसगढ़ मध्य भारत का हिस्सा है जिसकी राजधानी रायपुर है। छत्तीसगढ़ पहले मध्यप्रदेस हिस्सा हुआ करता था। 1 नवम्बर सन 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन किया गया था। यह 135,192 किमी 2 के क्षेत्रफल के साथ भारत का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। 2021 तक, इसकी आबादी लगभग 29.4 मिलियन है, जो इसे राज्य को देश का 17वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य बनाता है।

राजधानी नया रायपुर (अटल नगर) 
सबसे बड़ा शहर रायपुर। 
जनसँख्या 2,55,45,198 2011 के अनुसार। 
क्षेत्रफ़ल 1,35,194 किलोमीटर² 
जिला 28
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राजकीय पशु वन भैसा
राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना
छत्तीसगढ़ देश का धान का कटोरा है। 
महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा के नाम से जानी जाती है। 

 

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के इतिहास 

  • 1861- सेंट्रल प्राविन्स का गठन
  • 1862 – सेंट्रल प्राविन्स में छत्तीसगढ़ को संभाग का दर्जा दिया गया, जिसमे से तीन जिले  रायपुर ,बिलासपुर  एवं संबलपुर थे .
  • 1905 – बंगाल प्रान्त एवं सेंट्रल प्राविन्स का पुनर्गठन और छत्तीसगढ़ नक्शा का निर्माण.
  • 1918 – पं सुन्दरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य का स्पष्ट रेखाचित्र बनाया
  • 1924  – रायपुर जिला परिषद द्वारा संकल्प पारित कर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की मांग.
  • 1931- कांग्रेस के जबलपुर अधिवेशन में मांग.
  • 1953 – फजल अली की अध्यक्षता में भाषायी आधार पर राज्य पुनर्गठन आयोग के समक्ष पृथक राज्य की मांग.
  • 1955 – रायपुर विधायक ठा. रामकृष्ण सिंह द्वारा मध्य प्रान्त विधान सभा में मांग.
  • 1956 – डा. खूबचंद बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ महासभा का गठन राजनांदगांव जिला में किया गया.
  • 1956 – छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा बन गया.
  • 1967 – डा. खूबचंद बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ भातृत्व संघ की स्थापना एवं राष्टपति से पृथक राज्य की मांग.
  • 1994 – विधायक गोपाल परमार का मध्यप्रदेश विधानसभा में अशासकीय संकल्प पारित.
  • 1998 – 1 मई को मध्यप्रेश विधानसभा ने शासकीय संकल्प पारित किया.
  • 2000 – 25 जुलाई को गृहमंत्री लालकृष्ण आडवानी ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए लोकसभा में मध्यप्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 प्रस्तुत किये.
  • 31 जुलाई को लोकसभा में विधेयक पारित
  • 9अगस्त को को राज्य सभा में विधेयक पारित
  • 25 अगस्त को भारत के राष्टपति श्री के.आर. नारायणन् के हस्तक्षर के पश्चात मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम २००० बना.
  • मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000.
  • 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से पृथक होकर भारत का २६ वां राज्य बना.

छत्तीसगढ़ का निर्माण समय 

छत्तीसगढ़ का निर्माण मध्यप्रदेश के तीन संभाग रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर के 16 जिलें  के साथ 16 तहसील और 146 विकासखंड से किया गया है प्रदेश की राजधानी रायपुर को तथा बिलासपुर को उच्च न्यायालय की स्थापना किया गया है .

  • 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ निर्माण में प्रशासनिक इकाई
  • संभाग – 3
  • रायपुर – रायपुर, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा.
  • बिलासपुर – बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा,रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सरगुजा.
  • बस्तर – बस्तर, कांकेर, दंतेवाडा.
  • जिले की संख्या – 16
  • तहसीलों की संख्या – 16
  • विकासखंड की संख्या -146

रायपुर, 15 अगस्त 2021 (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य में चार नए जिलों तथा 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा की है। नए जिलों के गठन के बाद राज्य में अब 32 जिले होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन
                  छत्तीसगढ़ राज्य का गठन

छत्तीसगढ़ का इतिहास

छत्तीसगढ़ प्राचीन काल के दक्षिण कौसल का हिस्सा था। पौराणिक काल कौसल राज्य उत्तर कौसल और दक्षिण कौसल नामक दो भागो में बांटा था। दक्षिण कौसल अभी का छत्तीसगढ़ कहलाता है। महानदी का उल्लेख महाभारत और ब्रम्हपुराण में मिलता है। प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ में कई ऋषि मुनि निवास करते थे।

सिहावा पर्वत में निवास करने वाले श्रृंगी ऋषि ने अयोध्या के राजा दशरथ के यहाँ यज्ञ करवाया था। जिसके यज्ञ से भगवान राम और उसके भाईयो का जन्म हुआ था। प्राचीन भारत में 639 ई. में  दक्षिण कौसल की राजधानी सिरपुर था जो अभी महासमुंद जिले के अंतर्गत आता है।

उस समय बौद्ध धर्म का विकास हो रहा था आज भी सिरपुर में बुद्ध की प्राचीन मूर्ति और मठ खुदाई में प्राप्त हुआ है।   

  • मध्य प्रदेश से बनाया गया यह राज्य भारतीय संघ के 26 वें राज्य के रूप में 1 नवंबर, 2000 को पूर्ण अस्तित्व में आया।
  • प्राचीन काल में इस क्षेत्र को ‘दक्षिण कोशल’ के नाम से जाना जाता था।
  • इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है।
  • छठी और बारहवीं शताब्दियों के बीच सरभपूरिया, पांडुवंशी, सोमवंशी, कलचुरीऔर नागवंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया।
  • कलचुरी और नागावंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया कलचुरियों ने छत्तीसगढ़ पर सन् 980 से लेकर 1791 तक राज किया सन् 1854 में अंग्रेज़ों के आक्रमण के बाद महत्त्व बढ़ गया सन् 1904 में संबलपुर उड़ीसा में चला गया और ‘सरगुजा’ रियासत बंगाल से छत्तीसगढ़ के पास आ गई।
  • छत्तीसगढ़ पूर्व में दक्षिणी झारखण्ड और उड़ीसा से, पश्चिम में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से, उत्तर में उत्तर प्रदेश और पश्चिमी झारखण्ड और दक्षिण में आंध्र प्रदेश से घिरा है।
  • छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल के हिसाब से देश का नौवां बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से इसका 17वां स्थान है।

 

FAQ

Q : छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने प्रशासनिक संभाग हैं?
Ans : छत्तीसगढ़ में अब 5 संभाग होंगे।

Q : छत्तीसगढ़ निर्माण के समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans : छत्तीसगढ़ जब बना तब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थेछत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था।

Q : राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य गठन विधेयक कब पारित हुआ?
Ans : 3 अगस्त 2000 राज्यसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया और 9 अगस्त 2000 को राज्यसभा में पारित किया गया. इसे 25 अगस्त 2000 तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायण ने मध्‍य्रपदेश राज्‍य पुर्नगठन अधिनियम का अनुमोदित किया. 18.1 नवंबर 2000 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई.

Q : छत्तीसगढ़ में कितने तहसील है?
Ans : छत्तीसगढ़ का नया तहसील 2021-22. छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 जिलों में 23 नई तहसीलों को मंजूरी दे दी है, इसकी अधिसूचना 11 नवम्बर 2020 को जारी हुआ । छत्तीसगढ़ में अब तहसीलों की संख्या बढ़कर 177 हो जाएगी।

Q : छत्तीसगढ़ शब्द का प्रथम प्रयोग कब हुआ?
Ans : पहली बार सरकारी दस्तावेजों में छत्तीसगढ़ शब्द का जिक्र सन् 1820 में मिलता है।

Q : छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं 2021 में?
Ans : छतीसगढ़ में इस समय कुल जिलों की संख्या 28 है. सरकार ने चार और जिले बनाने का ऐलान कर दिया है. चार नए जिलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 32 पहुंच जाएगी.

Q : कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?
Ans : छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से कर्क रेखा गुजरती है।

Q : छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय कौन सी पंचवर्षीय योजना लागू थी?
Ans : तीसरी पंचवर्षीय योजना काल (1961-66) के मध्य, प्रदेश में 8 बृहद एवं मध्यम स्तरीय इकाइयाँ स्थापित हुई, जिनमें से दुर्ग में 5 तथा रायपुर, कोरबा एवं बस्तर में 1, 1 इकाई स्थापित हुई। वार्षिक योजना काल (1966-69) के मध्य 4 इकाइयाँ जिनमें से 3 रायपुर में तथा 1 दुर्ग में स्थापित हुई।

Q : छत्तीसगढ़ राज्य भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
Ans : राज्य में अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 78 लाख 22 हजार 902 हैं जो कि देश की कुल जनजाति जनसंख्या का 7.5 प्रतिशत हैं। (अ) 25.5 प्रतिशत (ब) 30.6 प्रतिशत (स) 31.5 प्रतिशत (द) 32.7 प्रतिशत भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग कि. मी. है.

Q : छत्तीसगढ़ी भाषा की प्रथम महिला साहित्यकार कौन हैं?
Ans : निरुपमा शर्मा, जन्म स्थान-कवर्धा, छत्तीसगढ़, भारत, कुछ प्रमुख कृतियाँ-पतरेंगी (छत्तीसगढ़ी कविता संग्रह, 1968), बूंदों का सागर (हिन्दी कविता संग्रह).

Q : छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तहसील कौन से जिले में है?
Ans :छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा तहसील : पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा),छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा विकाशखंड : बिल्हा (बिलासपुर),छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक तहसील वाला जिला : जांजगीर चाम्पा (10 तहसील ),छत्तीसगढ़ का सबसे काम तहसील वाला जिला : नारायणपुर ( 2 तहसील).

Q : छत्तीसगढ़ कितने राज्यों से घिरा है?
Ans : छत्तीसगढ़ के उत्तर में उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम में मध्यप्रदेश का शहडोल संभाग, उत्तर-पूर्व में उड़ीसा और झारखंड, दक्षिण में तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और पश्चिम में महाराष्ट्र राज्य स्थित हैं। यह प्रदेश ऊँची नीची पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ घने जंगलों वाला राज्य है।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.