करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

बांध किसे कहते हैं? भारत के प्रमुख बांध, नदी एवं परियोजनाएँ कौन सी है जानिए

बांध का निर्माण कंक्रीट, चट्टानों, लकड़ी अथवा मिट्टी से भी किया जा सकता है । भाखड़ा बांध, सरदार सरोवर, टीहरी बांध इत्यादि बड़े बांधों के उदाहारण है । एक बांध की इसके पीछे के पानी के भार को वहन करने की क्षमता अतिआवश्यक होती है । बांध पर धकेले जाने वाली जल की मात्रा को जल-दाब कहते है ।

भारत में पेयजल सिंचाई एवं विद्युत की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनेक नदियों पर बांध बानाए गए । इससे बाढ़ आने से तो रुकती ही है, जमा किये गया जल सिंचाई, जलविद्युत, पेय जल की आपूर्ति, नौवहन आदि में भी सहायक होती है।

बांध किसे कहते हैं ?

बांध एक प्रकार से अवरोधक होते हैं, जो नदी के जल प्रवाह को रोकने का काम करते हैं. बांधों को बनाने के विभिन्न उद्देश्य होते हैं, जैसे -सिंचाई, विद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, आदि. एक बांध के अनेक उद्देश्य होते हैं इसीलिए विभिन्न बांध परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजनाएं भी कहा जाता है.

भारत के प्रमुख बांध, नदी एवं परियोजनाएँ

क्र. बांध परियोजना नदी का नाम राज्य का नाम
1. टिहरी बांध भागीरथी नदी उत्तराखंड
2. हीराकुंड बांध महानदी उड़ीसा
3. सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी गुजरात
4. फरक्का बांध परियोजना हुगली नदी पश्चिम बंगाल
5. उरी बांध झेलम नदी जम्मू कश्मीर
6. दुलहस्ते बांध चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
7. सलाल बांध परियोजना चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
8. बगलिहार बांध चिनाब नदी जम्मू कश्मीर
9. रणजीत सागर बांध (थीन बांध) रावी नदी जम्मू-कश्मीर और पंजाब
10. भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब
11. पोंग बांध व्यास नदी हिमाचल प्रदेश
12. नाथपा झाकड़ी बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश
13. धौलीगंगा बांध धौली गंगा नदी उत्तराखंड
14. रिहंद बांध रिहंद नदी उत्तर प्रदेश
15. रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
16. माताटीला बांध बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
17. मैथन बांध बराकर नदी झारखंड
18. तिलैया बांध बराकर नदी झारखंड
19. पंचेत बांध दामोदर नदी झारखंड
20. मयूराक्षी बांध परियोजना मयूराक्षी नदी पश्चिम बंगाल
21. बीसलपुर बांध बनास नदी राजस्थान
22. माही बजाज सागर माही नदी राजस्थान
23. राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
24. जवाहर सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
25. गांधी सागर बांध चंबल नदी मध्य प्रदेश
26. इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
27. ओंकारेश्वर बांध परियोजना नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
28. उकाई बांध तापी नदी गुजरात
29. काकरापार बांध तापी नदी गुजरात
30. कोयना बांध कोएना नदी महाराष्ट्र
31. उजनी बांध भीमा नदी महाराष्ट्र
32. जायकवाडी बांध गोदावरी नदी महाराष्ट्र
33. कृष्णा राजा सागर बांध कावेरी नदी कर्नाटक
34. शिवसमुद्रम बांध परियोजना कावेरी नदी कर्नाटक
35. अलमाटी बांध कृष्णा नदी कर्नाटक
36. तुंगभद्रा बांध तुंगभद्रा नदी कर्नाटक
37. नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी तेलंगाना
38. पोचमपाद बांध (श्रीराम सागर प्रोजेक्ट) गोदावरी नदी तेलंगाना
39. श्रीशैलम बांध कृष्णा नदी आंध्र प्रदेश
40. सोमासिला बांध पेन्नार नदी आंध्र प्रदेश
41. इडुक्की बांध पेरियार नदी केरल
42. मुल्लापेरियार बांध पेरियार नदी केरल
43. बनसुरा सागर बांध काबिनी नदी केरल
44. मेट्टूर बांध कावेरी नदी तमिल नाडु
45. कल्लनाई बांध कावेरी नदी तमिल नाडु

 

बांधों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • भारत का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है, जिसकी ऊंचाई 260.5 मीटर है.
  • टिहरी बांध उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर स्थित है.
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद बल्लभ पंत सागर है, जो रिहंद बांध का जल क्षेत्र है.
  • भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध है.
  • हीराकुंड बांध उड़ीसा के संबलपुर जिले में महानदी पर स्थित है.
  • मुख्य हिराकुंड बांध 4.8 किलोमीटर और कुल 25.79 किलोमीटर लंबा है.
  • भाखड़ा और नांगल दो अलग-अलग बांध है.
  • भाखड़ा बांध हिमाचल प्रदेश में स्थित है.
  • नांगल उससे नीचे की ओर पंजाब में स्थित है.
  • यह दोनों बांध सतलज नदी पर स्थित है.
  • मिट्टी से बना हुआ भारत का सबसे बड़ा बांध है नागार्जुन सागर बांध, जोकि तेलंगाना में स्थित है.
  • आर्क आकार का भारत का सबसे बड़ा बांध (Biggest Arch Dam Of India) इडुक्की बांध है, जो केरल में स्थित है.
  • प्रमुख बांधों में भारत का सबसे पुराना बांध तमिलनाडु में कावेरी नदी पर कलनई बांध है.

FAQs

सबसे बड़ा बांध कौन था?

दुनिया का सबसे बड़ा बांध चीन में है, जिसका नाम 'थ्री गोर्जेस डैम' है। इंटरनेशनल वाटर पावर एंड डैम कंस्ट्रक्शन पत्रिका के मुताबिक, 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध है।

भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

भाखड़ा नंगल बांध हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य में स्थित है। यह 225 मीटर की ऊंचाई वाला भारत का सबसे बड़ा बांध है और पूरे एशिया में सबसे बड़े बांधों में दूसरे स्थान पर है।

भारत का पहला बांध कौन सा है?

तमिलनाडु की कावेरी नदी पर बना कल्लनई बांध भारत का सबसे पुराना बांध (पहला बांध) है। इसे ग्रैंड एनीकट के नाम से भी जाना जाता है।

भारत में कितने मुख्य बांध हैं?

भारत में, वर्तमान में 5,334 बांध हैं, जिनमें से 447 विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वे पानी को वापस रोकने के लिए एक नदी या नाले के पार बनाए गए हैं, बांध महत्वपूर्ण संरचनाएं हैं।

भारत का सबसे छोटा बांध कौन सा है?

चेरूथनी बांध भारत का सबसे छोटा बांध है। इस बांध की लम्बाई 138 मीटर है। यह बाँध केरल में इडुक्की जिले में स्थित है।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.