करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

भारत का भूगोल सामान्य परिचय, नाम, स्थिति एवं विस्तार तथा स्वरूप अवस्थिति

भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं।

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। साथ ही लगभग 1.3 अरब जनसंख्या के साथ यह पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।

भारत की स्थिति एवं विस्तार

भारत की विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। इसका प्राचीन नाम ‘आर्यावर्त’ उत्तर भारत में बसने वाले आर्यों के नाम पर किया गया। इन आर्यों के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारतवर्ष कहलाया। वैदिक आर्यों का निवास स्थान सिंधु घाटी में था, जिसे ईरानियों ने ‘हिन्दू नदी’ तथा इस देेेश को ‘हिन्दुस्तान’ कहा। यूनानियों ने सिंधु को ‘इंडस’ तथा इस देेेश को ‘इंडिया’ कहा।

  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि०मी० है, जोकि विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।
  • भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% हिस्सा निवास करता है।
  • उत्तर से दक्षिण विस्तार 3214 कि०मी० है और पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2933 कि०मी० है।
  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु अरुणाचल प्रदेश में वलांगु (किबिथू) है।
  • सबसे पश्चिमी बिंदु गुजरात में सक्रिय (कच्छ जिला) में है।
  • सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा कॉल है, जो कि केन्द्र शासित प्रदेश लेह में स्थित है ।
  • सबसे दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा पाइंट है, इंदिरा पॉइंट को पहले पिग्मेलियन पॉइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था। इन्दिरा पाइंट निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। इसकी भूमध्य रेखा से दूरी 876 कि०मी० है।
  • प्रायद्वीपीय भारत का सबसे दक्षिणी भाग तमिलनाडु में “केप कोमोरिन” (कन्याकुमारी) में स्थित है।
  • भारत की स्थल सीमा की लम्बाई 15200 कि०मी० है ।
  • तटीय भाग की लम्बाई है 7516 कि०मी० (द्वीप समूह मिलाकर)। केवल भारतीय प्रायद्वीप की तटीय सीमा 6100 कि०मी० है।
  • भारतीय मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर पर है। मानक समय रेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है ।
    • उत्तर प्रदेश (मिर्जापुर)
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिशा
  • भारतीय मानक समय और ग्रीनविच समय के बीच अंतर 5.30 घण्टे का है। भारतीय समय ग्रीनविच समय से आगे चलता है।
    • भारत के कुल 9 राज्य एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेश समुद्री तट से लगे हुए हैं।
      • राज्य
        1. गुजरात
        2. महाराष्ट्र
        3. गोवा
        4. कर्नाटक
        5. केरला
        6. तमिलनाडु
        7. आन्ध्र प्रदेश
        8. उड़ीसा
        9. पश्चिम बंगाल
      • केन्द्र शासित प्रदेश
        1. लक्षद्वीप
        2. अण्डमान निकोबार
        3. दमन और दीव
        4. पुदुच्चेरी (पांडिचेरी)
    • हिमालय को छूने वाले 11 राज्य व 2 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
      • राज्य
        1. हिमाचल प्रदेश
        2. उत्तराखण्ड
        3. सिक्किम
        4. अरुणाचल प्रदेश
        5. नागालैंड
        6. मणिपुर
        7. मिजोरम
        8. त्रिपुरा
        9. मेघालय
        10. असम
        11. पश्चिम बंगाल
      • केन्द्र शासित प्रदेश
        1. जम्मू कश्मीर
        2. लेह
    • भारत के 8 राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
      1. गुजरात
      2. राजस्थान
      3. मध्य प्रदेश
      4. छत्तीसगढ़
      5. झारखण्ड
      6. पश्चिम बंगाल
      7. त्रिपुरा
      8. मिजोरम
  • भारत विषुवत रेखा के उत्तरी गोलार्ध में अवस्थित है। भारतीय मुख्य भूमि दक्षिण में कन्याकुमारी (तमिलनाडु) (8°4′ उत्तरी अक्षांश) से उत्तर में इन्दिरा कॉल (लद्दाख) (37°6′ उत्तरी अक्षांश) तक तथा पश्चिम में गौर मोता (गुजरात) (68°7′ पूर्वी देशांतर) से कीबिथू (अरुणाचल प्रदेश) (97°25′ पूर्वी देशांतर) के मध्य अवस्थित है।
  • भारत का क्षेेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है जो विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश (2.43%) है। इससे बड़े देश हैं- रूस > कनाडा चीन स.रा.अमेरिका ब्राजील ऑस्ट्रेलिया ।
  • भारत का विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में 3214 किमी. तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में 2933 किमी. है। दोनों के बीच का अंतर मात्र 281 किमी. है।
  • भारत के स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किमी. है। द्वीपों सहित देश की कुल तटीय सीमा 7516.6 किमी. है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.6 (15200 + 7516.6) किमी. है।
  •  भारत का दक्षिणतम बिंदु ‘इन्दिरा प्वाइंट’ ग्रेट निकोबार  द्वीप में अवस्थित है। इसको ‘पिगमेलियन प्वाइंट’ तथा ‘पारसन प्वाइंट’ भी कहा जाता है।
  •  ‘भारत-अफगानिस्तान’ और ‘पाकिस्तान-अफगानिस्तान’ अंतरराष्ट्रीय सीमा ‘डूरंड रेखा’ कहलाती है। जिसे ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच एक “सैन्य सामरिक सीमा”(military strategic border) के रूप में समझा जाता है।
  •  भारत-चीन सीमा (4225 किमी.) हिमालय पर्वत श्रेणियों के किनारे चलने वाली एक प्राकृतिक सीमा है तथा यह विभिन्न सन्धियों पर आधारित है। इसका पूर्वी भाग ‘मैकमोहन रेखा’ कहलाता है।
  •  पाकिस्तान और बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) के साथ सीमा का निर्धारण 1947 में भारत विभाजन के समय ‘रेडक्लिफ रेखा’ के माध्यम से किया गया था।
  • भारत अकेला ऐसा देश है,जिसका नाम हिन्द महासागर से जुड़ा है। यह स्वयं में एक महाद्वीप दिखता है। जो 46 देशों (27 तटीय देश, 7 द्वीपीय देश/राज्य और 12 स्थल अवरुद्ध देश शामिल हैं) से घिरा हुआ है।
  • भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह दक्षिणी एशिया के मध्य स्थित है। इसके पूर्व में इंडोचीन प्रायद्वीप व पश्चिम में अरब प्रायद्वीप स्थित है।
  • भारत में द्वीपों की कुल संख्या 247 है जिसमें से 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी (अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह) में स्थित हैं तथा इसके अतिरिक्त 43 द्वीप अरब सागर में स्थित हैं।
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह ज्वालामुखी निर्मित तथा लक्षद्वीप प्रवाल निर्मित है।
  • लक्का दीव, मिनिकाय और अमीनीदीव लक्षद्वीप समूह के प्रमुख द्वीप हैं। रामेश्वरम द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
  • कर्क रेखा भारत के मध्य 8 राज्यों यथा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है।
  • भारत के कुल तटीय राज्यों की संख्या 9 है। बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित 4 राज्य हैं- तमिनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जबकि अरब सागर के तट पर स्थित 5 राज्य हैं- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक तथा केरल। गुजरात की समुद्र तटीय सीमा अन्य तटीय राज्यों से सबसे लंबी है।
  • भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य गोवा है।
  • भारत का  सबसे कम नगरीकृत राज्य हिमाचल प्रदेश है।
  • भारत का मध्य प्रदेश सबसे अधिक वन वाला राज्य है।
  • भारत का हरियाणा सबसे कम वन वाला राज्य है ।
  • भारत का मौसिनराम (मेघालय) में सबसे अधिक वर्षा होती है ।
  • भारत के केन्द्र शासित प्रदेश लेह में सबसे कम वर्षा होती है।
  • अरावली पर्वत सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है।
  • हिमालय पर्वत सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला है।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.