करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

विश्‍व के प्रमुख खनिज, भंडार, प्रकार, महत्व और उत्‍पादक देश कौन से है जानिए

भौतिक पदार्थ जो धरती (भूमि) के अन्दर से खोदकर निकाले जाते है, उन्हे खनिज पदार्थ कहा जाता है। खनिज प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले पदार्थ हैं। विश्व में पाए जाने कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों में लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट, नमक, जस्ता (जिंक) और चूना पत्थर इत्यादि शामिल है।

खनिज किसे कहते है?

खनिज की परिभाष वह भौतिक पदार्थ जो धरती (भूमि) के अन्दर से खोदकर निकाले जाते है, उन्हे खनिज पदार्थ कहा जाता है। खनिज प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले पदार्थ हैं। विश्व में पाए जाने कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों में लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट, नमक, जस्ता (जिंक) और चूना पत्थर इत्यादि शामिल है।

भारत मे दो तरह के खनिज पाये जाते है:- (i) धात्वीक खनिज (ii) अधात्वीक खनिज।

1. धात्वीक खनिज-जिन खनिज पदार्थ पदार्थों से धातुओ की प्राप्ति होती है उन्हे धात्वीक खनिज कहा जाता है, जैसे लोहा, सोना और चांदी।

2.अधात्वीक खनिज- जिन खनिजो से धातुओ की प्राप्ति नही होती उन्हे अधात्वीक खनिज कहा जाता है, जैसे पोटाश, ग्रेफाइट और गन्धक।

विश्‍व के प्रमुख खनिजों का वर्गीकरण :-
खनिजों का वर्गीकरण बहुत कठिन है फिर भी इनको कुछ विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है
– सिलिकेट वर्ग।
– कार्बोनेट वर्ग।
– सल्फेट वर्ग।
– हैलाइड वर्ग।
– ऑक्साइड वर्ग।
– सल्फाइड वर्ग।
– फास्फेट वर्ग।
– तत्व वर्ग।
– कार्बनिक वर्ग।

विश्व के प्रमुख खनिज एवं सर्वाधिक उत्पादक देशों 

खनिज का नाम सर्वाधिक उत्पादक देश
लोहा (Iron) चीन, ऑस्ट्रलिया, ब्राजील, भारत, रूस (नवम्बर 2017 के अनुसार)
ताँबा और ताम्र (Copper) चिली, पेरू, चीन (09 अगस्त 2018 के अनुसार)
बॉक्साइट (Bauxite) ऑस्ट्रेलिया, चीन, गिनी (अगस्त 2017 के अनुसार)
वंग या रांगा या टिन (Tin) चीन, इंडोनेशिया, पेरू (वर्ष 2014 के अनुसार)
मैंगनीज (Manganese) दक्षिण अफ्रीका,चीन, आस्ट्रेलिया (वर्ष 2011 के अनुसार)
जस्ता (Zinc) चीन, आस्ट्रेलिया, पेरू (वर्ष 2014 के अनुसार)
सोना (Gold) चीन, आस्ट्रेलिया, रूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
चाँदी (Silver) पेरू, बोलीविया, मेक्सिको (अगस्त 2017 के अनुसार)
हीरा (Diamond) रूस, बोत्सवाना, कांगो (वर्ष 2013 के अनुसार)
पारा (Mercury) चीन, मेक्सिको, किर्गिस्तान (वर्ष 2016 के अनुसार)
सीसा (Lead) चीन, आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
अभ्रक (Asbestos) रूस, चीन, ब्राजील (वर्ष 2015 के अनुसार)
थोरियम (Thorium) भारत, ब्राजील, आस्ट्रेलिया (वर्ष 2014 के अनुसार)
यूरेनियम (Uranium) कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नाइजर (वर्ष 2018 के अनुसार)
टंगस्टन (Tungsten) चीन, वियतनाम, रूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
प्लेटिनम या प्लैटिनम (Platinum) दक्षिण अफ्रीका, रूस, जिम्बाब्वे (वर्ष 2017 के अनुसार)
क्रोमियम (Chromium) दक्षिण अफ्रीका, कज़ाखस्तान, तुर्की (वर्ष 2017 के अनुसार)
पेट्रोलियम (Petroleum) रूस, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
सीमेंट (Cement) चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2017 के अनुसार)
एल्युमीनियम (Aluminum) चीन, रूस, कनाडा (वर्ष के 2016 अनुसार)
कोबाल्ट (Cobalt) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रूस, ऑस्ट्रेलिया (वर्ष 2017 के अनुसार)
ग्रेफाइट (Graphite) चीन, भारत, ब्राजील (वर्ष 2016 के अनुसार)
जिप्सम (Gypsum) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान (वर्ष 2017 के अनुसार)
पोटाश (Potash) कनाडा, रूस, बेलारूस (वर्ष 2017 के अनुसार)
गंधक (Sulfur) कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस
नमक (Salt) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत (वर्ष 2016 के अनुसार)
सुरमा (Antimony) चीन, रूस, बोलीविया, तजाकिस्तान (वर्ष 2016 के अनुसार)
निकिल (Nickel) इंडोनेशिया,फिलीपींस.  कनाडा  (वर्ष 2017 के अनुसार)
क्रोमाइट (Chromite) दक्षिण अफ्रीका, कजाखस्तान, भारत (वर्ष 2017 के अनुसार)
बेंटोनाइट (Bentonite) संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की, भारत (वर्ष 2013 के अनुसार)
कोयला (Coal) चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्ष 2016 के अनुसार)
फेल्सपार (Feldspar) इटली, तुर्की, चीन (वर्ष 2011 के अनुसार)
कैडमियम (Cadmium) चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, (वर्ष 2013 के अनुसार)

 

विश्व के सर्वाधिक खनिज भंडार वाले देशों 

खनिज का नाम सर्वाधिक खनिज संरक्षण वाले देश
कैडमियम (Cadmium) भारत, चीन, आस्ट्रेलिया
कोबाल्ट (Cobalt) कांगो, आस्ट्रेलिया, क्यूबा
कोयला (Coal) संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन
क्रोमाइट (Chromite) कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, भारत
ग्रेफाइट (Graphite) चीन, भारत, मेक्सिको
चांदी (Silver) पेरू, पोलैंड, चिली
जस्ता (Zinc) आस्ट्रेलिया, चीन, पेरू
टंगस्टन (Tungsten) चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका
तांबा या ताम्र (Copper) चिली, पेरू, आस्ट्रेलिया
निकेल (Nickel) आस्ट्रेलिया, न्यू कैल्डोनिया, ब्राजील
पेट्रोलियम (Petroleum) सऊदी अरब, वेनेजुएला, ईरान
प्राकृतिक गैस (Natural Gas) रूस, ईरान, कतर
प्लेटिनम (Platinum) दक्षिण अफ्रीका, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका
बॉक्साइट (Bauxite) गिनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील
मैंगनीज (Manganese) दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन, ब्राजील
मैग्नेसाइट (Magnesite) रूस, चीन, उत्तर कोरिया
यूरेनियम (Uranium) ऑस्ट्रेलिया, कजाख्तान, कनाडा
लौह अयस्क (Iron Ores) आस्ट्रेलिया, ब्राजील, रूस
सीसा (Lead) आस्ट्रेलिया, चीन, रूस
सोना (Gold) आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस
हीरा (Diamond) कांगो, बोत्सवाना, आस्ट्रेलिया
फेल्सपार (Feldspar) इटली, तुर्की, चीन
बेंटोनाइट (Bentonite) संयुक्त राज्य अमेरिका, तुर्की, भारत
निकिल (Nickel) इंडोनेशिया,फिलीपींस. कनाडा
सुरमा (Antimony) चीन, रूस, बोलीविया, तजाकिस्तान
नमक (Salt) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत
गंधक (Sulfur) कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस
पोटाश (Potash) कनाडा, रूस, बेलारूस
जिप्सम (Gypsum) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान
एल्युमीनियम (Aluminum) चीन, रूस, कनाडा
सीमेंट (Cement) चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका
क्रोमियम (Chromium) दक्षिण अफ्रीका, कज़ाखस्तान, तुर्की
प्लेटिनम या प्लैटिनम (Platinum) दक्षिण अफ्रीका, रूस, जिम्बाब्वे
अभ्रक (Asbestos) रूस, चीन, ब्राजील
पारा (Mercury) चीन, मेक्सिको, किर्गिस्तान

 

खनिज के उपयोग

खनिज एक प्राकृतिक रूप से उपस्थित समरूप तत्व है जिसकी एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है इसके साथ ही खनिजों के कई उपयोग भी होते हैं ।आइए आप जानते हैं की उपयोगिता क्या होती है-

  1. प्रत्येक चीज या वस्तु जिसका हम उपयोग करते हैं एक छोटी सुई से लेकर एक बड़ी इमारत तक या फिर एक बड़ा हवाई जहाज आदि सभी खनिज से मिलकर बने होते हैं।
  2. खनिजों के निर्यात से राष्ट्र विदेशी मुद्रा कमाते हैं।
  3. खनिज जैसे कोयला तथा पेट्रोलियम उर्जा के मुख्य स्रोत हैं।
  4. खनिजों के खनन तथा निष्कर्षण से लोगों को रोजगार प्रदान किया जाता है।

खनिजों का महत्व क्या है?

  • खनिज पदार्थ हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आधुनिक औद्योगिक उन्नति का आधार खनिज पदार्थ ही हैं।
  • कारखानों में लगी मशीनें, पानी पर तैरते विशाल जहाज, ऊँची इमारतें, विभिन्न प्रकार की धातुओं से बनी वस्तुएं खनिज पदार्थों की देन है।
  • देश की औद्योगिक विकास का आधार खनिज पदार्थ है।
  • यदि मनुष्य के पास धातु और खनिज पदार्थ नहीं होते तो, आज औद्योगिक उत्पादन और विकास बहुत कम होता।
  • खनिज लाभकारी समूह ने लौह, गैर-लौह अयस्कों, औद्योगिक और सामरिक खनिजों, कोयले और खदान / औद्योगिक कचरे के लिए प्रक्रिया के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।
  • पिछले छह दशकों के दौरान, स्वदेशी और विदेशी अयस्क और खनिज नमूनों की एक बड़ी विविधता के लाभ पर व्यवस्थित अनुसंधान के बाद 900 से अधिक आर एंड डी अध्ययन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
  • अध्ययन के आधार पर बड़ी संख्या में वाणिज्यिक लाभकारी संयंत्रों को चालू किया गया है और समूह को खनिज आधारित उद्योगों को सहायता देना जारी रखा गया है।

FAQs

खनिज क्या हैं?

खनिज पदार्थ हैं जो ग्रह पर प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। वे रॉक ब्लॉक एक साथ रख रहे हैं। खनिज एक क्रिस्टल संरचना के साथ अकार्बनिक ठोस होते हैं जो प्राकृतिक रूप से भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा उत्पन्न होते हैं। खनिज विज्ञान खनिजों का अध्ययन है।

खनिज कितने प्रकार के होते है?

खनिज तीन प्रकार के होते हैं- धात्विक, अधात्विक और ऊर्जा खनिज।

खनिजों के क्या लाभ हैं?

खनिज, जैसे विटामिन, आपके शरीर के विकास, विकास और रखरखाव में सहायता करते हैं। मजबूत हड्डियों के निर्माण और तंत्रिका तंत्र के विकास सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए शरीर द्वारा खनिजों का उपयोग किया जाता है। हार्मोन के उत्पादन और नियमित दिल की धड़कन को बनाए रखने के लिए कुछ खनिजों की भी आवश्यकता होती है।

क्या नमक को खनिज माना जाता है?

नमक, जिसे अक्सर क्रिस्टलीय खनिज के रूप में अपने प्राकृतिक रूप में सेंधा नमक या हलाइट के रूप में जाना जाता है, एक खनिज है जिसमें मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड (NaCl) होता है, जो कि लवण के व्यापक वर्ग से संबंधित एक रासायनिक यौगिक है। समुद्री जल में बड़ी मात्रा में नमक होता है, जो प्रमुख खनिज तत्व है।

भारत में सबसे ज्यादा कौन सा खनिज पाया जाता है?

अभ्रक भारत में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है तथा यह एक बहुउपयोगी खनिज है जो आग्नेय एवं कायांतरित चट्टानों में खण्डों के रूप में पाया जाता है। अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.