करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

भोटिया या भूटिया जनजाति निवास क्षेत्र, वातावरण, बस्तियाँ और घर, व्यवसाय, वस्त्राभूषण

गाँव स्थायी निवास के क्षेत्र नहीं होते, इनमें 2-3 महीनों के लिए भोटिया लोग रहते हैं और उसके बाद अन्यत्र चले जाते हैं। निचली घाटियों में अस्थायी वस्तियाँ हैं जो नदियों की घाटियों में बनायी जाती हैं। शीतकाल में जब बर्फ गिरने लगती है तो ऊपरी भाग से ये लोग घाटियों में बने अस्थायी घरों में रहने चले आते हैं।

भोटिया या भूटिया

निवासक्षेत्र- भोटिया लोगों का निवास क्षेत्र उत्तरांचल के अल्मोड़ा जिले का उतरपूर्वी भाग है, जिसमें असकोट और दामा तहसीलें सम्मिलित हैं। यह क्षेत्र ऊबड़खाबड़ है। सन्पूर्ण भोटिया क्षेत्र 3,250 मीटर से 4,100 मीटर ऊँचा है, जिसमें कृष्णा, गंगा, धौली, गौरी, दामा और काली नदियाँ वहती हैं।

शारीरिक गठन- भोटिया शब्द की उत्पति भोट से हुई है। भूट प्रदेश से ही इन लोगों का सम्बन्ध रहा है। शारीरिक रचना की दृष्टि से ये लोग मध्यम अथवा छोटे कद के होते हैं। नाक सामान्यतः चौड़ी और चपटी और जड़ों में अधिक धंसी हुई, चेहरा चौड़ा, आँखें बादाम के आकार की, शरीर पर बाल, हृष्टपुष्ट, माँसल देह, चमड़ी का रंग गोरा, पीला और गाल लाल होते हैं।

इस प्रकार इनमें मंगोलियाई प्रजाति का मिश्रण व प्रभाव स्पष्ट दिखायी देता है।

बस्तियाँ और घर- भोटिया लोगों की बस्तियाँ प्राय: नदियों की घाटियों में ही पायी जाती हैं, क्योंकि यहाँ समतल भूमि के कारण आवागमन की सुविधा मिलती है तथा कृषि कार्य के लिए जल और उपजाऊ भूमि मिल जाती है। जलवायु भी ऊपरी भागों की अपेक्षा गरम रहती है, लेकिन नदियों की घाटियाँ भी सामुद्रिक धरातल से 3 या 4 हजार मीटर ऊँची होती हैं। गाँव छोटे, विखरे हुए, देतरतीब एवं देखने में भद्दे होते हैं। सामान्यतः गाँव स्थायी निवास के क्षेत्र नहीं होते, इनमें 2-3 महीनों के लिए भोटिया लोग रहते हैं और उसके बाद अन्यत्र चले जाते हैं। निचली घाटियों में अस्थायी वस्तियाँ हैं जो नदियों की घाटियों में बनायी जाती हैं। शीतकाल में जब बर्फ गिरने लगती है तो ऊपरी भाग से ये लोग घाटियों में बने अस्थायी घरों में रहने चले आते हैं। अधिकांश घर एक मंजिल के तथा 2-3 कमरों के होते हैं। ये पत्थर, मिट्टी, घासफूस से बनाए जाते हैं।

भोजन- भोटिया लोगों का मुख्य भोजन गेहूँ की भूनकर पीसे गए आटे का सतू, जौ तथा महुआ होता है। भेड़ बकरियों से दूध और माँस प्राप्त कर उसे भी खाया जाता है। एक प्रकार का पेय (जो पर्वतीय पतियों को पानी में उवालकर तथा उसमें नमक और घी मिलाकर बनाया जाता है) पिया जाता है। त्योहार पर माँस व शराब का खूब उपयोग किया जाता है।

वस्त्राभूषण- भोटिया लोगों के वस्त्रों में भेड़, बकरी से प्राप्त बालों के ऊनी वस्त्र होते हैं एवं ऊनी पजामा, ऊनी टोपी, कमीज, आदि हैं। पीठ पर नितम्बों तक लम्बा ऊनी लवादा जैसा वस्त्र, कमर पर बाँधा जाता है जो एड़ी तक चला जाता है। स्त्रियाँ अधिकतर तथा विभिन्न डिजायन वाला घाघरा पहनती हैं।

व्यवसाय- प्रतिकूल वातावरण के कारण जीवन-निर्वाह कठिन होता है। कृषि कार्य में ओले, हिमपात, पाला, भू-स्खलन, आदि दैवी-आपदाओं के कारण अनिश्चितता रहती है, जीवनयापन का अन्य साधन होने से ये बहुमुखी व्यवसायकुछ कृषि, कुछ पशुपालन, कुछ कुटीर उद्योग और कुछ व्यापार करते हैं। इनके व्यवसाय स्थायी न होकर गतिशील होते हैं। ये लोग ऊनी वस्त्र बुनने में बहुत प्रवीण होते हैं और शीतकाल में प्रति वर्ष बुने हुए ऊनी वस्त्र लेकर देश के विभिन्न नगरीय भागों में बेचने निकल पड़ते हैं।

भूट क्षेत्र में भूमि के ऊबड़खाबड़ होने, समतल धरातल के अभाव, पहाड़ एवं अनुपजाऊ मिट्टी, अधिक ऊँचाई के कारण शीतकालीन तापमानों का अत्यन्त नीचा होना तथा जल की कमी, आदि के कारण कृषि  सामान्यतया पहाड़ी ढालों पर और नदियों की घाटियों में छोटे-छोटे खेतों में की जाती है। खेती के अन्तर्गत गेहूं, तिव्वती जौ, महुआ, आलू और सरसों पैदा किया जाता है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है, क्योंकि यहाँ मुलायम घास के क्षेत्र पाए जाते हैं, अतः याक, भेड़, बकरियाँ पाली जाती हैं। मौसम के अनुसार पशुपालन क्रिया का स्थानान्तरण होता है। भोटिया लोग जो व्यापारी हैं वे अपने पशुओं के उत्पादन (ऊन, खालें, याक की पूंछ, आदि) के बदले चावल, गेहूं, नमक, मिर्च, शक्कर, तम्बाकू, रंग-बिरंगी मालाएँ, सिगरेट, आभूषण, सूती कपड़े और एल्यूमिनियम के बर्तन खरीदते हैं।

सामाजिक व्यवस्था- भोटिया लोगों में विवाह माता-पिता द्वारा तय किया जाता है। विवाह अधिकतर कार्तिक, माघ और फाल्गुन में या ग्रीष्म ऋतु में किए जाते हैं। शादी बड़े आनन्द-प्रमोद का अवसर होता है, इस अवसर पर स्त्री, पुरुष सुन्दर वस्त्र पहनते हैं, नाचगाना होता है और स्त्री, पुरुष और बच्चे सभी शराव पीते हैं। ये लोग हिन्दुओं के रीति-रिवाज मानते हैं। केवल एक पत्नी प्रथा प्रचलित है। पति की मृत्यु के उपरान्त विधवा को पति की सम्पति पर पूर्ण अधिकार होता है, वह दूसरा विवाह नहीं करती।

इनके स्वभाव एवं कार्यों पर इनके वातावरण का स्पष्ट प्रभाव पड़ा है। ये मितव्ययी, चतुर, साहसी और परिश्रमी होते हैं और एक से अनेक कार्य करने को तैयार रहते हैं। ये सदैव हँसकर रहते हैं और अपनी लम्बी यात्रा की थकान को हँसी और गानों द्वारा दूर करते हैं। ये न केवल अन्धविश्वासी होते हैं तथा भूतप्रेतों के पूजक होते हैं, वरन् इनकी आदतें बड़ी गन्दी होती हैं। पानी से घृणा करते हैं और शायद ही कभी अपने कपड़ों को धोते हों। ये सीधे-सादे, निश्छल एवं धार्मिक प्रवृति के होते हैं। प्रतिकूल वातावरण से इन्हें सदैव संघर्ष करना पड़ता है, अतएव ये न केवल परिश्रमी ही हैं वरन् सहनशील भी हैं।

FAQs

भूटिया जनजाति कहाँ पाई जाती है?

भूटिया जनजाति, जो व्यापक रूप से अपनी पारंपरिक भव्यता, कला और व्यंजनों के लिए जानी जाती है, सिक्किम में पाई जाती है। भूटिया पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य में रहने वाले सिक्किमी लोगों का एक समुदाय है.

भोटिया कहां रहते हैं?

भोटिया अनुमानित तिब्बती विरासत के लोग हैं जो 6,500 फीट (2,000 मीटर) से 13,000 फीट (4,000 मीटर) तक की ऊंचाई पर महान हिमालय की ऊपरी पहुंच में भारत-तिब्बत सीमा के साथ रहते हैं।

क्या भोटिया और भूटिया एक ही हैं?

भूटिया, जिसे भोटिया भी कहा जाता है, जिसे भोटे या नगालोप्स भी कहा जाता है , हिमालयी लोग जिनके बारे में माना जाता है कि वे 8वीं या 9वीं शताब्दी में तिब्बत से दक्षिण की ओर चले गए थे।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.