करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

  • करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स नवंबर 2022
  • करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022
  • करेंट अफेयर्स सितम्बर 2022
  • करेंट अफेयर्स अगस्त 2022
  • करेंट अफेयर्स जुलाई 2022
  • करेंट अफेयर्स जून 2022
  • करेंट अफेयर्स मई 2022
  • करेंट अफेयर्स अप्रैल 2022
  • करेंट अफेयर्स मार्च 2022

करेंट अफेयर्स ( वर्गीकृत )

  • व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
  • खेलकूद करेंट अफेयर्स
  • राज्यों के करेंट अफेयर्स
  • विधिविधेयक करेंट अफेयर्स
  • स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
  • विज्ञान करेंट अफेयर्स
  • पर्यावरण करेंट अफेयर्स
  • अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
  • राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • छत्तीसगढ़ कर्रेंट अफेयर्स

भौतिकी विज्ञान क्या है? इसके शाखाएं, महत्व, सिद्धांत एवं विस्तार तथा अनुप्रयोग

विज्ञान शब्द लैटिन भाषा के शब्द ‘scientia‘ से आया है जिसका अर्थ है ‘ज्ञान या जानना ’और संस्कृत शब्द ‘विज्ञान’ और अरबी शब्द ‘इल्म’ का अर्थ ‘ज्ञान’ समान अर्थ व्यक्त करता है। और शब्द ‘Physics‘ एक ग्रीक शब्द (फ़्यूज़) से आया है जिसका अर्थ है ‘प्रकृति’।

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की मुख्य शाखा है। कुछ विद्वानों के अनुसार भौतिकी ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसमें प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। जिसमें स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि आदि अनेक विषय सम्मिलित हैं.

भौतिकी क्या है?

भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जो प्रकृति का या प्रकृति के मूल नियमों से संबंधित अध्ययन करती है। दूसरे शब्दों में, भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम पदार्थ और ऊर्जा से संबंधित प्राकृतिक घटनाओं का निरीक्षण, मापन और वर्णन करते हैं। सभी विज्ञानों की तरह, भौतिकी अंततः अवलोकन पर आधारित है।

भौतिकी का मुख्य सिद्धांत

भौतिकी विज्ञान का मूल सिंद्धांत है ‘उर्जा संरक्षण का नियम’ (law of conservation of energy) है। ऊर्जा संरक्षण के लिए सबसे पहला सिद्धान्त साल 1841 में जूलियस रॉबर्ट मेयर (Julius Robert Mayer) ने दिया। उर्जा संरक्षण का नियम के मुताबिक किसी अयुक्त निकाय (isolated system) की कुल उर्जा समय के साथ नियत रहती है। आसान भाषा में इसका मतबल है कि उर्जा का न तो निर्माण किया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है। ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

भौतिकी विज्ञान और रसायन विज्ञान में संबंध

ऊर्जा के कई रूप हो सकते हैं और उनका एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरण किया जा सकता है, लेकिन ऊर्जा की मात्रा में परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकता। ऊर्जा को लेकर आइंस्टीन ने भी एक प्रसिद्ध सिद्धांत दिया था, जिसे सापेक्षता के सिद्धांत के रूप में जाना जाता है। आइंस्टीन सापेक्षता समीकरण (E = mc2) के माध्यम से द्रव्यमान और ऊर्जा की तुल्यता का पता लगाया जा सकता है।

भौतिकी का महत्व

भौतिकी सभी प्राकृतिक विज्ञानों के लिए आधार प्रदान करती है। भौतिकी प्रकृति के मूलभूत नियमों की व्याख्या करती है और उन महत्वपूर्ण अवधारणाओं का परिचय देती है जो रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और विज्ञान की अन्य सभी शाखाओं के उन्नत अध्ययन के लिए आवश्यक हैं।

भौतिकी विज्ञान की शाखाएं

भौतिकी विज्ञान में समय के साथ कई नई खोज और बदलाव होते गए। भौतिकी की आधुनिक परिभाषा में उर्जा और पदार्थ ओर उनके बीच के संबंधों का अध्यन किया जाता है। भौतिकी विज्ञान उन्नति और नई-नई खोज के बाद कई शाषाओं मे बंट गया।

भौतिकी विज्ञान को दो भागों में बांटा गया है –

  1. परम्परागत भौतिकी (Classical Physics)
  2. आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)

1. परम्परागत भौतिकी (Classical Physics)

साल 1900 तक की भौतिकी विज्ञान को परम्परागत भौतिकी माना जाता था। इसकी प्रमुख उपशाखाएं निम्न हैं –

1. ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी (Heat and Thermodynamics) – इसमें ऊष्मा की प्रक्रति, संचरण और उसके कार्य में परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है।

2. ध्वनि एवं तरंग गति (Sound and Wave motion) – इस शाखा में तरंग गति एवं ध्वनि का उत्पादन और उनके संचरण का अध्ययन किया जाता है।

3. यान्त्रिकी (Mechanics) – यान्त्रिकी में प्रकाश की अपेक्षा निम्न चाल से चलने वाली वस्तुओं की गति और द्रव्य के गुणों का अध्ययन किया जाता है।

4. प्रकाशिकी (Optics) – इसमें प्रकाश व उसके उत्पादन, संचरण एवं संसूचन (detection) से होने वाली सभी घटनाओं का अध्ययन शामिल है।

5.विद्युत-चुम्बकत्व (Electromagnetism) – इसमें विद्युत व चुम्बकत्व एवं विद्युत-चुम्बकीय विकिरण का अध्ययन किया जाता है।

2. आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)

आधुनिक भौतिकी में मुख्यत: 20वीं शताब्दी के बाद की खोज का अध्ययन किया जाता है। इसकी प्रमुख उपशाखाएं इस प्रकार हैं –

  • क्वांटम यान्त्रिकी (Quantum Physics) – यह भौतिकी की एक विशेष उपशाखा है। इसमें अणु, परमाणु और नाभिकीय कणों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
  • परमाणु भौतिकी (Atomic Physics) – यह भौतिकी विज्ञान की बेहद अहम शाखा है। इसमें परमाणु की संरचना एवं विकिरण के साथ उसकी परस्पर क्रियाओं (interactions) का अध्ययन किया जाता है।
  • नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics) – इसमें नाभिक की संरचना एवं नाभिकीय कणों की अन्योन्य क्रियाओं (interactions) का अध्ययन किया जाता है।
  • आपेक्षिकता का सिद्धांत (Theory of Relativity) – साल 1905 में आइंस्टीन ने आपेक्षिकता के विशिष्ट सिद्धांत प्रतिपादित किया। इसमें उन नियमों का वर्णन है जो बहुत ही उच्च वेग से चलने वाले कणों की गति पर लागू होते हैं। आइंस्टाइन ने बाद में साल 1915 में आपेक्षिकता का व्यापक सिद्धांत प्रस्तुत किया था, जिसमें गुरुत्वाकर्षण की व्याख्या की गई थी।
  • विश्वविज्ञान एवं अंतरिक्ष अन्वेषण (Cosmology and Space exploration) – इसमें दुनिया की उत्पत्ति, संरचना एवं विभिन्न खगोलीय पिण्डों की गति का अध्ययन किया जाता है। अंतरिक्ष अन्वेषण में मानव निर्मि उपग्रहों का प्रक्षेपण व उनसे मिलने वाली सुचनाओं का अध्ययन व विश्लेषण किया जाता है।
  • मध्याकार भौतिकी (Mesoscopic Physics) – स्थूल (macroscopic) व सूक्ष्म (microscopic) प्रभाव क्षेत्रों के मध्य एक ऐसा क्षेत्र उभर कर आया है, जिसमें सैकड़ों परमाणुओं के समूहों का अध्ययन किया जाता है।

भौतिकी के अनुप्रयोग

सामान्य अनुभव की गति, बलों और ऊर्जा का वर्णन करने के लिए भौतिकी आपके रोजमर्रा के जीवन का विस्तार करती है। चलने, कार चलाने या फोन का उपयोग करने जैसे कार्यों में, भौतिकी हर काम मे है। भौतिकी का ज्ञान रोजमर्रा की परिस्थितियों के साथ-साथ गैर-वैज्ञानिक कार्यों में भी उपयोगी है।

उदाहरण के लिए, भौतिकी आपको यह समझने में मदद करती है कि माइक्रोवेव ओवन में खाना कैसे बनाया जाता है, क्यों एक रेडिएटर कार के इंजन की गर्मी को दूर करने में मदद करता है, क्यों एक सफेद छत एक घर के अंदर ठंडा रखने में मदद करती है, और ऐसे हजारों सवालों को भौतिकी के माध्यम से समझा जा सकता है।

सम्बंधित लेख

इसे भी देखे ?

सामान्य अध्यन

वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान

  • प्राचीन भारतीय इतिहास
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास
  • आधुनिक भारत का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • पर्यावरण सामान्य ज्ञान
  • भारतीय संस्कृति
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल
  • भौतिकी
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • खेलकूद सामान्य ज्ञान
  • प्रमुख दिवस
  • विश्व इतिहास
  • बिहार सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान
  • झारखंड सामान्य ज्ञान
  • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
  • उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

Exam

GS

Current

MCQ

Job

Others

© 2022 Tyari Education.