cgpsc tyari logo

महिला प्रीमीयर लीग 2023 का खिताब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता

महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. मुंबई इंडियंस ने wpl का पहला सीजन 7 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया.

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट पर 131 रनों का स्कोर हासिल किया. जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 134 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया.

नताली सीवर ने जड़ा अर्धशतक 

इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया. उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली. नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए. नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की. अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं. नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं.

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ. ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा महज 11 रन बनाकर आउट हो गईं. उनके बाद एलिस कैप्सी बिना खाता खोले चलती बनीं. इससे टीम की स्थिति और खराब हो गई. धीरे-धीरे विकेट गिरते चले गए.

इन्हें मिला अवॉर्ड्स 

1. पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और एक लाख रुपए): राधा यादव.
2. प्लेयर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपए): नताली सीवर ब्रंट.
3. पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपए): सोफी डिवाइन.
4. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपए): यास्तिका भाटिया.
5. फेयरप्ले अवॉर्ड: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स.
6. कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड (ट्रॉफी और पांच लाख रुपए): हरमनप्रीत कौर.
7. सीजन में सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप (कैप और पांच लाख रुपए): हीली मैथ्यूज.
8. सीजन में सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप (कैप और पांच लाख रुपए): मेग लैनिंग.
9. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपए): हीली मैथ्यूज.
10. उप-विजेता टीम (ट्रॉफी और तीन करोड़ रुपए): दिल्ली कैपिटल्स.
11. विजेता टीम (ट्रॉफी और छह करोड़ रुपए): मुंबई इंडियंस.

महिला प्रीमियर लीग 2023 एक नजर में

1. सर्वाधिक रन- मेग लैनिंग (345)
2. उच्चतम औसत- नेट साइवर-ब्रंट (66.4)
3. उच्चतम स्ट्राइक रेट- शेफाली वर्मा (185.29)
4. उच्चतम स्कोर- सोफी डिवाइन 99 रन vs गुजरात जायंट्स
5. सर्वाधिक छक्के- शेफाली वर्मा (13), सोफी डिवाइन (13)
6. सर्वाधिक विकेट- हेले मैथ्यूज (16), सोफी एक्लेस्टोन (16)
7. सर्वश्रेष्ठ आंकड़े- मारिजाने कैप (5/15) vs गुजरात जायंट्स

सम्बंधित लेख