Download Apps From

Follow on Google News

Follow us on

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टीमपेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है

पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से टिम पेन समेत कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इनमें पेन के अलावा ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स, बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के क्वींसलैंड के साथ हुए मैच के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। विकेटकीपर पेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2018 से 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।

उन्होंने कुल मिलाकर 35 टेस्ट मैच खेले। उन्हें 2018 में स्मिथ के गेंद से छेड़खानी प्रकरण में कप्तानी से हटाए जाने के बाद दायित्व सौंपा गया था। पेन को 2021 में उस समय कप्तानी छोड़नी पड़ी क्योंकि उन पर तस्मानिया की एक कर्मचारी को अभद्र संदेश भेजने के आरोप लगे थे।

पेन ने लार्ड्स में 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 32.63 की औसत से 35 टेस्ट में 1534 रन बनाए जिसमें 92 उनका श्रेष्ठ स्कोर था। उन्हाेंने विकेट के पीछे 157 शिकार किए। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी खेले।

FAQs

हाल ही में किस देश के पूर्व क्रिकेटर टीमपेन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टीमपेन
  • और भी देखे ...